एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी करने घर में घुसे, विरोध पर की मारपीट

गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम गजौली शेख में चोरी की नीयत से घर में घुसने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम गजौली शेख निवासी अब्दुल मुफीद ने दुधारा थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके परिवार के लोग गांव में आयोजित कव्वाली में गए थे। इसी दौरान गांव के ही शोहराव और अब्दुल खैर चोरी की नीयत से उनके घर में घुस रहे थे। उसी समय उनकी पत्नी जुलेखा खातून पहुंच गईं और शोर मचाने लगीं। इस पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर अब्दुल मुफीद, उनका पुत्र माजिद अली तथा पुत्री रहीमुन्निशा मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि खुशनवी पुत्री कादिर और पट्टू भी लाठी-डंडा लेकर पहुंच गईं और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें