तिलहर। तीन माह पूर्व एक गांंव की महिला को नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गुरगवां कॉलोनी निवासी अंकुर को पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर जैतीपुर मार्ग पर गश्त के दौरान सुल्तानपुर गांव की पुलिया के पास से पकड़ा। उसे न्यायालय में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया।
महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि गत 28 फरवरी को आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बाद में बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके इस कृत्य का विरोध करने पर आरोपी ने पीटा और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि आरोपी की काफी दिनों से तलाश की जा रही थी, लेकिन वह घर छोड़कर भाग गया था। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में हाजिर किया गया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद