एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जारी रही नोट बदलने को लेकर मारामारी

ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 16 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

Next Article

शामली/जलालाबाद/कांधला। जिले के अधिकतर बैंकों में बुधवार को भी पिछले दिनों जैसी ही स्थिति रही। सुबह से ही बैंकों के बाहर नोट जमा कराने और निकालने वालों में लंबी-लंबी कतारें लग गईं। कई जगह कैश खत्म होने के कारण लोगों ने जमकर हंगामा भी किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाबुझाकर शांत किया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को जलालाबाद में पीएनबी, एसबीआई एवं ओबीसी बैंकों में सुबह से कैश न होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 6 बजे से बैंकों में लंबी लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई। पंजाब नेशनल बैंक में सुबह से लाइन में लगे उपभोक्ताओं को जब सूचना मिली की बैंक में कैश नहीं है तो घंटों से लाइन में लगे लोगों में उबाल आ गया। गुस्साई भीड़ ने बैंक कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की और दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया।

 बुधवार को भी पीएनबी, एसबीआई, और ओबीसी बैंकों के एटीएम, बंद रहे। जिसके चलते ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम के समय पैसा जमा कराने को लेकर महिला उपभोक्ताओं और बैंककर्मियों में नोकझोंक हुई। जिसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने बैंक का मुख्य गेट बंद कर दिया और धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन


मामले की सूचना चौकी प्रभारी संदीप कुमार की दी गई। चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने बुझाने का प्रयास किया इस दौरान महिलाओं की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। काफी प्रयास के बाद पैसा जमा करने की शर्त पर महिलाएं मानी। शाख प्रबंधक का कहना है कि नकदी समाप्त होने के कारण कैश देना बंद कर दिया था। कैश उपलब्ध होने पर दिया जाएगा। 

10 के सिक्के बने बड़ी समस्या
बैंकों से मिलने वाले 10 रुपये के सिक्के दुकानदारों द्वारा न लेने से विकट समस्या बनी हुई है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को भारी समस्या हो रही है। दूसरी ओर दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक द्वारा सिक्के न लेने से भारी परेशानी हो रही है। चौकी प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि सभी दुकानदार और व्यापारियों की मीटिंग बुलाकर 10 रुपये के सिक्के की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

छात्रों ने की मदद ः शामली।सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शहर के पीएनबी, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर नोट बदलने वाले लोगों को चाय पिलाकर उनकी हिम्मत बढ़ाई। वही छात्रों ने बुजुर्ग महिला और अनपढ़ लोगों को परेशानी में देखते हुए फॉर्म भी भरकर दिए। 
उधर, भारत स्वाभिमान एवं पंतजलि योग समिति के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी मार्श गंज मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लाइन में लगे लोगों की सहायता की। बुजुर्ग और अनपढ़ लोगों की फॉर्म भरने में मदद की। लाइन में खड़े लोगों को पानी पिलाया। 

 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें