एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ढड़वरिया में खसरा से दो मासूमों की मौत

Siddhartha nagar Updated Sat, 30 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिद्धार्थनगर। उसका ब्लॉक के ग्राम ढड़वरिया में खसरा से दो मासूमों की मौत हो गई। छह से अधिक बच्चे पीड़ित बताए जा रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि का कहना है कि विभाग इलाज में लापरवाही बरत रहा है। सीएमओ का कहना है कि गांव में चिकित्सकों की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका ब्लॉक के ग्राम ढड़वरिया में एक पखवारे से यह स्थिति बनी हुई है। खसरा से तीन दिनों पहले यहां दीपक (पांच) और अखिलेश (चार) की मौत हो गई। इसके अलावा जयप्रकाश, रामनरायन, कंचन, रामकुमार, दयाराम, बासदेव, समुझ सहित आठ परिवार के बच्चे इस बीमारी से पीड़ित हैं। यहां के लोग दहशत में हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में खसरा पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। गांव के लोग इलाज में लापरवाही से नाराज हैं।
प्रधान के प्रतिनिधि मुनिराज यादव कहते हैं कि चेचक से मौत की सूचना विभाग को दे दी गई है। गांव के अन्य लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग इलाज में लापरवाही बरत रहा है। उधर, सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र सिंह का कहना है कि सूचना मिली थी वहां दो चिकित्सकों की टीम भेजी गई है। जरूरी दवाएं भी दी गई हैं। इसके अलावा शनिवार को फिर टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें