एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रुपये छिनने से आहत ठेकेदार ने किया आत्मदाह

Sitapur Updated Tue, 24 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रेउसा में मजदूरों ने ठेकेदार के पास रखी नकदी जबरन छीन ली थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रेउसा। रेउसा इलाके में सोमवार को मजदूरी न मिलने पर मजदूरों ने ठेकेदार के पास रखी नकदी जबरन छीन ली। इससे आहत ठेकेदार ने केरोसिन को तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। ठेकेदार गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई।
रेउसा कस्बे के ग्राम करसा निवासी बंशी (20) ठेके पर धान की रोपाई कराने का काम करता है। सोमवार को करसा में धान रोपाई का काम चल रहा था। इस दौरान उसके साथ काम करने वाले मजदूरों ने उससे मजदूरी दिये जाने की मांग की। इस पर ठेकेदार ने कुछ देर बाद रुपये देने की बात कही लेकिन मजदूरों ने इंतजार करने के बजाय ठेकेदार पर धावा बोल दिया एवं उसके पास रखी नकदी छीन ली। साथ ही मजदूरों ने उसे मारा पीटा, जिससे वह घायल हो गया था। इससे आहत ठेकेदार बंशी अपने घर पहुंच गया। जहां उसने केरोसिन का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। लपटों को उठता देख परिजनों व गांव के लोगो ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस दौरान बंशी गंभीर रूप से झुलस गया था। आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिये जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में बंशी की दादी रामावती पत्नी मुलहे ने पुलिस को गांव के प्रमोद, रामकुमार, अरविंद व रमेश समेत अन्य लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। तहरीर में बताया गया है कि बंशी को मारपीट कर उसके पास रखे सात हजार रुपये भी लेते गये हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें