सीतापुर। बीटीसी प्रशिक्षण 2012 के तहत सीतापुर जनपद में 250 सीटों पर कट ऑफ मेरिट जारी कर दी है। मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की डायट पर 12 से 14 दिसंबर तक काउंसिलिंग होगी।
सीतापुर जनपद में बीटीसी प्रशिक्षण के लिए 3213 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, इनमें सामान्य वर्ग 948, एससी 819 व ओबीसी 1286 एवं एसटी के तीन अभ्यर्थी शामिल थे। 157 आवेदन रद्द कर दिए। पात्र अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के लिए विभाग ने मेरिट कट ऑफ भी जारी कर दिया है। डायट प्राचार्य के मुताबिक कला वर्ग सामान्य महिला 202.10, एससी में 186.27, एसटी में 134.40 एवं ओबीसी में 198.15 न्यूनतम कट ऑफ मेरिट जारी की है। विज्ञान वर्ग सामान्य महिला 207.29, एससी 180.69, एसटी 171.64 मेरिट बनाई गई है। कला वर्ग सामान्य पुरुष में 196.99, एससी 181.76, ओबीसी 192.07 मेरिट निर्गत की गई है। विज्ञान वर्ग सामान्य पुरुष में 216.66, एससी 193.23 एवं ओबीसी 207.20 कट ऑफ मेरिट आउट की गई।