एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में ठप रहा कामकाज

Sitapur Updated Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर। प्रमोशन में आरक्षण संबंधी बिल के खिलाफ कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी संगठनों का एक बड़ा तबका शुक्रवार से कामकाज ठप कर हड़ताल पर चला गया। वहीं कई कर्मचारी संगठनों ने जुलूस निकालकर बिल का विरोध िकया। हड़ताल से विकास भवन, लोकनिर्माण विभाग, कोषागार में काम प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से प्रमोशन में आरक्षण संबंधी बिल को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के आह्वान पर शुक्रवार को विकास भवन के दर्जनों सरकारी विभागों के करीब दो हजार कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। बाद में एकत्रित होकर कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पदोन्नति में आरक्षण पर विरोध जताया। हड़ताली कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर, डीएम ऑफिस, आंख अस्पताल मार्ग पर जुलूस निकालकर नारेबाजी भी की। हड़ताल के चलते अधिकतर दफ्तर खाली पड़े रहे। इससे जरूरतमंदों को भी वापस लौटना पड़ा। विकास भवन परिसर में हुई सभा में विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष वीपी दीक्षित ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण से जातिवाद को बढ़ावा मिलेगा। पात्र लोग पदोन्नति का लाभ पाने से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों सदनों में विधेयक को जबरन पारित कराने का प्रयास किया जा रहा है। सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के जिला संयोजक आलोक ने कहा कि सरकार की नींद खुलने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीपी दीक्षित, रमाकांत मिश्रा वीपी सिंह, डीपी शुक्ला, सीपी वर्मा, चंद्रभानु सक्सेना, जितेंद्र मेहरोत्रा, नजीब अहमद, राजीव शुक्ला, विकास कश्यप, रमेश कश्यप, उदय श्रीवास्तव समेत कई अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें