एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चाकू मारकर राहगीर को लूटा

Sitapur Updated Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर। लखनऊ से वापस जा रहे एक ग्रामीण को बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया और लूटपाट की। विरोध करने पर उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। हालांकि पुलिस लूटपाट से इनकार करते हुए रंजिश में हमला होने की बात कह रही है। पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ हमला करने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रिख के रमुवापुर गांव निवासी रामजीवन (40) ने शुक्रवार को बताया कि वह गुरुवार को लखनऊ से दवा लेकर वापस घर जा रहा था। जब वह हुमायूंपुर व रमुवापुर के बीच पहुंचा तभी कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूटपाट करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने उसके पास से नौ सौ रुपये नकद व अन्य कीमती सामान लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। पीड़ित ने मिश्रिख थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें