एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कांग्रेस व भाजपा की निकाली शव यात्रा

Sitapur Updated Thu, 20 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर। पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में बुधवार को भी कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा। विकास भवन के कर्मचारियों के साथ कई विभाग के दफ्तरों में भी कार्य बहिष्कार किया गया। साथ ही आरक्षण का समर्थन कर रही भाजपा व कांग्रेस की शव यात्रा भी निकाली। वहीं बुधवार को जिले के अधिकांश तहसीलों व ब्लॉकों पर भी कर्मचारियों ने हड़ताल कर कांग्रेस व भाजपा के फैसले का पुरजोर विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोशन में आरक्षण देने के खिलाफ कर्मचारियों ने बुधवार को भी कार्य बहिष्कार किया। सर्वजन हिताय संघर्ष समिति के नेतृत्व में विकास भवन में हुई सभा में वाणिज्य कर विभाग व लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, रजिस्ट्री कार्यालय, सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग के कर्मचारी शामिल हुए। यहां कर्मचारियों ने केंद्र सरकार व भाजपा के विरोध में नारे लगाये। विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीपी दीक्षित ने कहा कि समाज के एक वर्ग विशेष को लाभ पहुंचाकर शेष वर्गों में आक्रोश पैदा किया जा रहा है। सर्वजन हिताय संघर्ष समिति के जिला संयोजक आलोक मिश्र ने कहा कि कर्मचारियों में बने सौहार्द को मिटाने की इस राजनीति को सफल नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारियों ने भाजपा व कांग्रेस की शव यात्रा निकाली। यह शव यात्रा तहसील व आंख अस्पताल मार्ग से होते हुए शहर के लालबाग चौराहे पर पहुंची। जहां कर्मचारियों ने भाजपा व कांग्रेस पार्टी के पुतले बनाकर उनका अंतिम संस्कार किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आगामी दिनों में भी आरक्षण के विरोध में प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान विकास भवन कर्मचारी संघ के रमाकांत मिश्रा, कलक्ट्रेट के आलोक मिश्रा, नीरज अग्निहोत्री, स्वास्थ्य विभाग के डीपी शुक्ला, सीपी वर्मा, चंद्रभानु सक्सेना, जितेंद्र मेहरोत्रा, नजीब अहमद, राजीव शुक्ला, विकास कश्यप, रमेश कश्यप, उदय श्रीवास्तव, वाणिज्य कर विभाग के केके अवस्थी, धर्मप्रकाश मिश्रा, सुधीर कुमार, हरीशचंद्र यादव, जयप्रकाश वर्मा, अनिल कुमार, मो. सलीम, श्याम किशोर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें