एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लूटे गए माल के साथ तीन आरोपी दबोचे

Sitapur Updated Mon, 18 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर। शहर में सराफा व्यापारी से 25 फरवरी को हुई आठ लाख की लूट का कोतवाली व क्राइम ब्रांच ने रविवार को खुलासा करने का दावा किया है। घटना में तीन आरोपियों समेत शहर का एक सर्राफ भी शामिल था। पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच कर लूटा गया पूरा माल, तमंचेे, कारतूस व बाइक बरामद कर ली है। लूट की वारदात में बदमाशों के लिए रेकी करने वाले सर्राफ को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा व्यापारी राजा रस्तोगी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 25 फरवरी को तामसेनगंज पुलिस चौकी के निकट तमंचा दिखाकर आठ लाख रुपये के जेवरात व कुछ नकदी लूट ली थी। सराफा व्यापारी ने केस दर्ज कराया था। घटना का खुलासा करने के लिए एसपी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया था। रविवार को एसपी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए पुलिस लाइंस सभागार में बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर कोतवाली क्षेत्र के फटफटा पुल के निकट शनिवार रात चेकिंग चल रही थी। इसी बीच शहर के आलमनगर मोहल्ले के अखिलेश शुक्ला, खैराबाद क्षेत्र के निजामपुर निवासी अमर उर्फ अमरू, इसी थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी राजहंस को पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों ने घटना में हाथ होने की बात कबूल ली। इन लोगों के पास से पुलिस टीम ने लूटा गया पूरा माल, दो तमंचे, चार कारतूस व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी तामसेनगंज निवासी राजू उर्फ राजीव मल्होत्रा को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस के मुताबिक राजू सराफा व्यापारी है। बदमाशों के लिए उसने रेकी की थी। एसपी वीरेंद्र बहादुर के मुताबिक पकड़ा गया अखिलेश शुक्ला गैंग का लीडर है। एसपी की मानें तो अखिलेश मकान बनवा रहा था। जिसके चलते उसे पैसों की जरूरत थी। इसी बीच उसका संपर्क सराफा व्यापारी राजू से हुआ। राजू ने अखिलेश को बताया कि राजा रस्तोगी आठ से दस लाख रुपये का माल लेकर अक्सर मार्केट आता है। राजू ने ही अखिलेश को राजा की पहचान कराई थी और लूट के लिए रेकी भी की। जिसके बाद इन लोगों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। एसपी के मुताबिक राजू की तलाश की जा रही है। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

कई घटनाओं में शामिल रहे आरोपी
लूट को अंजाम देने वाले आरोपी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। एसपी वीरेंद्र बहादुर ने बताया कि आरोपी अखिलेश पर लूट के दौरान हत्या, चोरी आदि के कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में वह जेल से छूट कर आया था। इसके अलावा आरोपी अमरू पर भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें