एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला, मौत

Sitapur Updated Thu, 21 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरगावां (सीतापुर)। गांव में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की झुलसने से मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि पति ने उसे जलाकर मार डाला है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं पति की मानें तो आपसी झगड़े के बाद उसने खुद को आग लगा ली। उसका दावा है कि पत्नी को बचाने में वह भी झुलस गया। पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिसावां इलाके के बरगावां गांव निवासी समीर प्रताप सिंह की पत्नी रिंकू सिंह (35) शिक्षामित्र है। मंगलवार शाम संदिग्ध हालात में वह बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए लेकिन कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। खबर पाकर बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी रिंकू के पिता रवींद्र भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि करीब बारह वर्ष पूर्व उसकी बेटी की शादी हुई थी। पति समीर ने शराब की लत की वजह से सारे जेवर बेच दिए थे। रिंकू उसे शराब पीने से मना करती थी। इसी के चलते वह अक्सर उसे मारता-पीटता था। मंगलवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद समीर ने उसकी बेटी को जलाकर मार डाला। उनकी तहरीर पर दामाद के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उधर, पति समीर की मानें तो उसका पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी से नाराज होकर उसने खुद को आग लगा ली। जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचा और उसे बचाने की कोशिश की। बचाने के चक्कर में दोनों हाथ व पैर बुरी तरह झुलस गए। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसओ सर्वेंद्र यादव का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें