एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लापता युवक का शव मिला

Sitapur Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

तंबौर (सीतापुर)। पूरनसरायं गांव में बाग के किनारे खड्ड में बुधवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी राजकिशोर (38) तंबौर में ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। कल शाम वह अपने गांव आया था, लेकिन रात को वह अचानक लापता हो गया। परिवारीजनों ने उसे काफी तलाशा लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह गांव के निकट एक बाग किनारे खड्ड में कुछ लोगों ने एक शव पड़ा देखा। थोड़ी ही देर में वहां काफी भीड़ लग गई। इस बीच राजकिशोर के परिवारीजन भी वहां पहुंचे। इन लोगों ने उसकी पहचान राजकिशोर के रूप में की। मौजूद लोगों की मानें तो राजकिशोर के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे परिवार के लोगों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना की खबर पाकर एसओ देवसिंह हमराही बल के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें