एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कोषागार में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sitapur Updated Thu, 12 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर। सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट के कोषागार में अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे कोषागार में आने-जाने वाले लोगों पर निगाह तो रखेंगे ही, साथ ही कर्मचारियों की गतिविधियां भी कैद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोषागार सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। यहां जिले के सभी सरकारी विभागों का बजट आता है। ट्रेजरी के मार्फत ही विभागों की धनराशि का ट्रांसजेक्शन भी होता है। सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को कोषागार के जरिए ही पेंशन मिलती है। इस वजह से रोजाना यहां तमाम लोग आते-जाते रहते हैं। ऐसे में इसे काफी संवेदनशील माना जाता है। हालांकि कोषागार कैंपस में एक गारद पीएसी की तैनाती है बावजूद इसके जिलाधिकारी पंकज कुमार ने सुरक्षा और कामकाज में पारदर्शिता लाने की दृष्टि से कोषागार में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की योजना बनाई थी। अब उसे अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू हो गई है। डीएम की पहल पर कोषागार में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन्हें लगाने के लिए कोषागार में स्थल चिह्नित किए जा रहे हैं। ये कैमरे कोषागार में आने वाले लोगों पर नजर रखने के साथ ही कर्मचारियों की गतिविधियों को कैद करेंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें