एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टैंकर पलटा, नदी में बहा 20 हजार लीटर दूध

Sitapur Updated Fri, 24 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

महोली (सीतापुर)। बिहार की पटना डेयरी से हजारों लीटर दूध लेकर अमरोहा के जोया जा रहा एक टैंकर मंगलवार रात खंती में जाकर पलट गया। हादसे में पेड़ से टकराने के बाद उसका चेसिस टूट गया और टैंकर में भरा करीब 20 हजार लीटर दूध कठिना नदी में जा गिरा। दुर्घटना में टैंकर चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। दूध बह जाने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात टैंकर (एचआर 55 एल-7602) करीब 20 हजार लीटर दूध लेकर बिहार की पटना डेयरी से अमरोहा के जोया जा रहा था। रात करीब 11 बजे जब यह टैंकर महोली कस्बे में कठिना नदी के पुल पर पहुंचा तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। बेकाबू टैंकर सड़क किनारे खंती में जाकर पेड़ से जा टकरा गया। जोरदार टक्कर लगने से वाहन की चेसिस टूट गई। इससे दूध भरा टैंकर पलट गया और उसमें भरा लाखों रुपये का दूध कठिना नदी में बह गया। हालांकि हादसे में मेरठ निवासी चालक अनुज व उसका भाई व खलासी भूपेंद्र बाल-बाल बच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। सुबह दूध भरे टैंकर के पलटने की खबर पाकर आसपास के काफी ग्रामीण बाल्टी व बोतल लेकर मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें