एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पर 78 सदस्यों ने किया मतदान

Sitapur Updated Tue, 11 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिसवां (सीतापुर)। बिसवां ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को मतदान हुआ। इसको लेकर पूरे दिन ब्लॉक पर गहमागहमी रही। 106 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 78 सदस्यों ने मतदान किया। 28 सदस्य अनुपस्थित रहे। मतदान में बसपा समर्थित सदस्यों सहित वर्तमान प्रमुख भगवानदीन ने भी हिस्सा नहीं लिया। उपजिलाधिकारी सर्वेश गुप्ता, बीडीओ प्रदीप यादव तथा तहसीलदार अनिल सिंह की मौजूदगी में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम रहे कि बसपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध कई माह से सपा विधायक रामपाल यादव के नेतृत्व में सदस्य मुहिम चला रहे थे। ब्लॉक प्रमुख ने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ कोर्ट में याचिका भी दाखिल कर रखी है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि न्यायालय के आदेशों को ध्यान में रखते हुए मतदान प्रक्रिया अपनाई गई है। अग्रिम आदेश तक मतपेटी डबल लॉक में रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें