एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नकदी समेत तीन लाख का माल उड़ाया

Sitapur Updated Tue, 25 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मिश्रिख/अटरिया। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात चोरों ने पंाच हजार की नकदी समेत लगभग तीन लाख का माल साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों की ओर से घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गयी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के बर्मी गंाव में बीती रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। सुरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तभी चोर घर का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी से पंाच हजार की नकदी व ढाई लाख के जेवर, कपड़ा, बर्तन उठा ले गए। उधर रामऔतार पुत्र भगवानदीन घर के बाहर सो रहे थे तभी घर के पीछे से चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए और घर में रखा अनाज, बर्तन, जेवर, दो मोबाइल समेत लगभग बीस हजार का सामना उठा ले गए। इसी क्रम में संतोष पुत्र रेवती के घर के बाहर बंधा हुआ बकरा खोल ले गए। वहीं अटरिया थाना क्षेत्र के बौनाभारी निवासी अमर सेठ चौधरी पुत्र बिहारी लाल का गांव के बाहर कारखाना लगा हुआ था। यह लगभग तीन साल से बंद था। चोर कारखाने में लगा लगभग बीस हजार का पंम्पिग सेट व चार पटिया चोर खोल ले गए। सभी घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जंाच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें