एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लहरपुर में माइनर कटी, पांच गांवों में घुसा पानी

Sitapur Updated Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लहरपुर (सीतापुर)। बसोहिया गांव में सोमवार रात अचानक माइनर कट गई। तकरीबन डेढ़ मीटर माइनर कटने से नहर का पानी देखते ही देखते खेतों में घुस गया। इससे खेतों में कटी पड़ी धान की फसल बर्बाद हो गई। साथ ही गेहूं व लाही फसलें भी डूब गईं। सूचना के बाद भी विभागीय अफसरों की नींद नहीं टूटी। इससे किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील इलाके में सोमवार देर रात बसोहिया गांव के समीप पानी के तेज बहाव से माइनर कट गई। सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर पहुंचे तो उन्हें पता चला। माइनर के पानी से बसोहिया, मोहद्दीनपुर, सुल्तानपुर, हरि प्रसाद एवं गुलरीपुरवा गांव में खेत लबालब हो गए। इससे खेतों में कटी पड़ी धान की फसल भी पानी में डूब गईं। इसके अलावा यहां के गांवों के जिन किसानों ने अपने खेतों में गेहूं व लाही फसल बोई थी, वह भी बर्बाद हो गई। माइनर कटने पर ग्रामीणों ने नहर विभाग को इसकी सूचना दी। बावजूद इसके न तो कोई विभागीय अफसर पहुंचा और न ही कोई कर्मचारी। ग्रामीणों ने कटी माइनर को बांधने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के कारण उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी। लगातार यहां के गांवों में पानी बढ़ने से ग्रामीण परेशान हैं। सुल्तानपुर गांव के राम लखन, माया राम व मोहद्दीनपुर के पृथ्वी व दिनेश पटेल ने बताया कि धान की फसल को काटने के बाद खेत में डाल दिया था, लेकिन रात में माइनर कटने से खेतों में कटी पड़ी धान की फसल पानी में डूब गई। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उधर, क्षेत्र के किसान मुन्ना, रघुवीर, हरद्वारी, राम चंद्र, उत्तम, विद्या राम आदि ने खेतों में गेहूं व लाही की फसल भी पानी में डूब गई। ग्रामीणों की मानें तो माइनर कटने से उनका काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें