एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उत्तरधौना में फैला खसरा, पांच बीमार

Amarujala Bureau Updated Tue, 06 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
health
विज्ञापन

Next Article

गोंदलामऊ विकास खंड क्षेत्र के उत्तरधौना गांव में खसरा तेजी से पांव पसार रहा है। गांव के पांच बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को पीड़ित मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी गए थे, लेकिन उनको इलाज नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंदलामऊ विकास खंड क्षेत्र के ग्राम उत्तरधौना भटपुर निवासी शाहिद खां के परिवार में खसरे का जबरदस्त प्रकोप है। शाहिद खां के बच्चे सलमान (10), सबा (7) शेरू (5) के शरीर पर लाल दाने निकले हुए हैं।

वहीं बच्चों को बुखार भी आ रहा है। क्षेत्र के प्राइवेट चिकित्सक ने इन बच्चों को खसरे की चपेट में आना बताया है। इसी गांव के सुरेश का पुत्र अन्नू (5) व रामू की पुत्री शिल्पी (15) भी खसरे की चपेट में हैं।
विज्ञापन


गांव के अन्य कई बच्चे भी खसरे की चपेट में बताए जा रहे हैं। पीड़ितों के परिवारीजनों का कहना है कि वे बच्चों को लेकर मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे, लेकिन बच्चों का इलाज नहीं किया गया। उधर, सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव भेजी जाएगी और गांव के बच्चों की जांच कर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें