अखंडनगर। मेंथा पेराई करते समय अचानक टंकी फट जाने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी राम जनम वर्मा के घर के सामने शनिवार को मेंथा की पेराई चल रही थी। पेराई के लिए गांव के रामकरन मौर्य (60) भी अपनी फसल लेकर पहुंचे थे। वे मेंथा की पेराई के लिए भट्ठी में ईधन झोंक रहे थे। तभी टंकी फट गई। इससे राम करन मौर्य गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें लेकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।