सुल्तानपुर। अंत्योदय व बीपीएल परिवारों को अप्रैल में रियायती दर की चीनी देने की व्यवस्था पर ग्रहण लग गया है। अंतिम तिथि बीतने के बाद भी पीसीएफ 3840 क्विंटल चीनी की आपूर्ति विपणन गोदामों को नहीं कर सका है। पूर्ति अधिकारी चीनी वितरण को लेकर पसोपेश में हैं। यूपी को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड ने अप्रैल माह के लिए शासन से जारी 6510 क्विंटल में से अभी तक 3840 क्विंटल चीनी ही विपणन गोदामों को उपलब्ध कराई है। आवंटन का 58 प्रतिशत चीनी ही गोदामों पर पहुंचने से गोदाम सत्यापन की प्रक्रिया अधूरी रह गई है। इसका सीधा असर जिले के 1,21,902 अंत्योदय व बीपीएल परिवारों पर पड़ेगा। पीसीएफ ने इसके लिए सुल्तानपुर चीनी मिल व पीलीभीत की मिल को जिम्मेदार ठहराया है। इसके मुताबिक इन मिलों द्वारा चीनी न देने से यह स्थिति आई है।