एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फिर से एक हुए सात जोड़े

Unnao Updated Mon, 11 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उन्नाव। पारिवारिक कलह के चलते एक दूसरे से अलग हुए आधा दर्जन से अधिक दंपति रविवार को समाज के संभ्रांत नागरिकाें व पुलिस अधिकारियों की मध्यस्थता के बाद एक साथ रहने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दूसरे से अलग रह रहे 10 जोड़े रविवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे। यहां समाज के गणमान्य नागरिकों और अपर पुलिस अधीक्षक ने इन जोड़ाें की काउंसलिंग कर समस्याएं सुनीं। कई मामलों में पति-पत्नी छोटे-मोटे पारिवारिक कारणों से एक दूसरे से अलग हुए थे। इनको आपस में बैठा कर समस्याएं और शिकायतों का निपटारा किया गया। कार्यक्रम मे 7 दंपति परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए सुख दुख में एक दूसरे का साथ देने को राजी हुए। हालांकिे तीन जोड़ों के बीच आपसी सहमति नहीं बन सकी। इस पर उन्हें अगले रविवार को दोबारा बुलाया गया। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने और दोनों पक्षाें में वार्ता कर आपसी समझौता कराने में महिला दरोगा कमर सुल्ताना, समाजसेवी गौसिया खान, अबरार हुसैन, प्रभा यादव प्रधानाचार्या बिछिया इंटर कालेज, समाजसेविका निम्मी अरोड़ा और उनके पति अजीत अरोड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें