एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बाढ़ से बचाव की पूरी तैयारी रखें अधिकारी : अंबिका चौधरी

Varanasi Updated Sun, 23 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। राजस्व मंत्री अंबिका चौधरी ने आपदा राहत के लिए प्रदेश में की गई प्रशासनिक तैयारियों पर असंतुष्टि जताते हुए अफसरों को बाढ़ से बचाव के लिए व्यावहारिक स्तर पर पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आई बाढ़ के पानी से उत्तर प्रदेश की नदियां भर गई हैं। ऐसी स्थिति में यदि जोरदार बारिश हुई तो बाढ़ की समस्या पैदा हो जाएगी। यह भी कहा कि प्रदेश में बीते छह वर्षों से आपदा प्रबंधन की बैठक हुई ही नहीं, लिहाजा तैयारियां संतोषजनक नहीं हैं। वे उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से शनिवार को मंडलायुक्त सभागार में आयोजित मंडलीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व मंत्री ने कहा कि बाढ़ की समस्या पैदा होने से पहले अधिकारी नावों की उपलब्धता का सत्यापन कर लें और नाविक के मोबाइल नंबर रखें। आपदा राहत के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों, एनसीसी, एनएसएस, स्कूल, कालेज के साथ लगातार बैठक की जाए। साथ ही मॉक ड्रिल के जरिए बचाव का प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि आपदा राहत के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। अधिकारी सही कार्ययोजना बनाकर भेजें। बीते वर्ष की फाइल के आधार पर तैयार की गई कार्ययोजना स्वीकार नहीं होगी। ऐसा मिला तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, बातचीत में राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश के अधिकारियों को आपदा प्रबंधन की मुकम्मल तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यशाला में आपदा राहत आयुक्त वेंकटेश्वर लू ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को आपदा राहत का प्रशिक्षण दिया जाए। इसके लिए जिला, मंडल, ब्लाक, तहसील, ग्राम स्तर पर जन जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। इस कार्य में स्कूल कॉलेज की मदद ली जा सकती है। इसके लिए प्रदेश के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम प्रदान कर उनका स्वागत मंडलायुक्त चंचल कुमार तिवारी ने किया। जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली के अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें