एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर हत्या और लाश गायब करने का मुकदमा

Varanasi Updated Mon, 30 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सेवापुरी। अदालत के आदेश पर कपसेठी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ युवक की हत्या और उसकी लाश गायब करने का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि इस मुकदमे की विवेचना मध्यप्रदेश पुलिस करेगी। आरोप है कि कपसेठी क्षेत्र के एक युवक को तीन लोग नौकरी दिलाने के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर लेकर गए। वहां विवाद होने पर आरोपियों ने युवक को भट्ठी में झोंककर मार डाला। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए युवक का पिता तीन साल तक यूपी और एमपी पुलिस के अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाता रहा लेकिन पुुलिस अधिकारियों ने कोई रुचि नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपसेठी के महराजपुर (माधोपुर) निवासी सूर्यबली पटेल ने बताया कि उसके पुत्र लाल साहब पटेल (20) को गांव के ही मनोज, रणजीत और राजेश पटेल नौकरी दिलाने की बात कहकर इंदौर ले गए। वहां वह एक बैटरी के कारखाने में काम करने लगा। आरोप है कि वर्ष 2010 में विवाद होने पर तीनों ने मिलकर लाल साहब को जलती भट्ठी में झोंक दिया। उसकी मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कराने के लिए पिता ने दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया लेकिन दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारी एक-दूसरे पर मामले को टालते रहे। परेशान होकर पिता ने अदालत की शरण ली। अदालत ने इस मामले में कपसेठी पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कपसेठी पुलिस ने हत्या और लाश छिपाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सेन का कहना है कि चूंकि घटनास्थल इंदौर है। इस कारण मुकदमे को वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें