एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राम बारात पर श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा

Varanasi Updated Thu, 03 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लोहता। प्राचीन परंपरा के तहत बुधवार को राम बारात महमूदपुर स्थित छेदी साव के मकान से निकाली गई। कुशवाहा नगर (जनकपुर) में रमेश मौर्य के आवास पर पहुंचते ही बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की आरती उतारकर पूजा की। इसके बाद बारातियों को जलपान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम बारात में शामिल बड़ी संख्या में श्रद्धालु जय श्री राम का उद्घोष करते जा रहे थे। जगह-जगह राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के रथ पर पुष्प वर्षा की गई। घरों की छतों पर खड़ी महिलाओं ने चारों भाइयों का दर्शन किया। रास्ते में जगह-जगह बारात रोक कर श्रद्धालुओं ने चारों भाइयों की आरती उतारी। बड़ी बाजार में फौजी स्पोर्टिगिं क्लब के लोगों ने बारात का स्वागत किया। कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेशचंद पांडेय ने पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार जताया। सुरक्षा व्यवस्था में कई थाने की पुलिस और पीएसी के जवान लगे थे। बारात में त्रिलोकी नाथ पांडेय, सुरेश श्रीवास्तव, भोलानाथ गुप्ता, रामदुलार सिंह, तेज बहादुर सिंह, सुभाष शामिल थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें