एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Varanasi Updated Mon, 10 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। छावनी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जाएगी। इसके लिए छावनी के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन चौराहों को चिह्नित कर लिया गया है। इसे जल्द ही मूर्त रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी बोर्ड की सुरक्षा, विकास और उसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने केलिए बोर्ड के उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। उपाध्यक्ष ने बताया कि शहर में कई आतंकी घटनाएं भी हो चुकी है। छावनी क्षेत्र में कई बड़े होटल, सेना भर्ती कार्यालय भी हैं। होटल के कारण देशी-विदेशी सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है। इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया जाएगा। बताया कि जल्द ही नेहरू पार्क, जेएचवी मॉल, हास्पिटल, करियप्पा मार्ग समेत अन्य प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसे मूर्त रूप देने की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें