एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मध्य प्रदेश पुलिस का लंका इलाके में छापा

Varanasi Updated Thu, 20 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। मध्य प्रदेश पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लंका पुलिस के साथ विवेकानंद नगर कालोनी में बुधवार की सुबह छापा मार दिया। आरोपी के नही मिलने पर पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेकानंद नगर कालोनी निवासी रजनीश त्रिपाठी की शादी सात वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश के बिंध्य नगर इलाके में तनुश्री त्रिपाठी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद दोनों में अनबन हो गई। पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि ससुराल वालों के साथ मिलकर उसने दहेज के लिए प्रताडि़त किया। अब वह दूसरी शादी कर लिया है। इस मामले में बिंध्य नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। अदालत के सम्मन होने के बाद आरोपी पति हाजिर नही हो रहा था। बिंध्य पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए चौकी प्रभारी चितईपुर के साथ बुधवार की सुबह विवेकानंद नगर कालोनी निवासी रजनीश के घर छापा मार दिया लेकिन वह घर पर नही मिला। पुलिस उसके भाई को लेकर चली गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें