वाराणसी। रेलवे और राज्य सड़क परिवहन निगम ने भी चैत्र की नवरात्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक तरफ जहां उत्तर रेलवे ने मिर्जापुर होकर मुंबई जाने वाली ट्रेनों का ठहराव विध्यांचल स्टेशन पर नवरात्र सप्ताह के दौरान किया है। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे ने भी यात्रियों की सुवधिा के लिए माधोसिंह स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव हर सालों की तरह इस बार करेगा। नवरात्र के दौरान सभी एक्सप्रेस ट्रेन माधोसिंग स्टेशन पर रूकेंगी। भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। वहीं कैंट डिपो नवरात्र में 90 विशेष बसें चलाने की योजना तैयार की है। यदि भीड़ बढ़ेगी तो और बसों को भी चलाया जाएगा।
कैंट रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि फिलहाल 90 विशेष बसें चलाने की योजना है। 50 बसें वाराणसी से और 40 बसें जौनपुर से चलाई जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े अन्य जिलों में भी बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।