एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बीएचयू के छात्र चाहते हैं हर प्रत्याशी से संवाद

Varanasi Updated Fri, 04 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। नरेंद्र मोदी और केजरीवाल जैसे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाए नेताओं के काशी से चुनावी ताल ठोकने के बाद से बीएचयू के युवा चुनाव को लेकर खासे उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि स्थानीय समस्याओं समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षों से नियति बन चुकी समस्याओं को लेकर उनके मन में जो सवाल खौल रहे हैं उनका जवाब मिल सकेगा। छात्र वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने वाले हर प्रत्याशी या उनके प्रवक्ता से संवाद और खुलकर इन मुद्दों पर बात करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू के राजनीति विज्ञान विभाग में बुधवार की दोपहर बड़ी गहमागहमी थी। कुछ छात्र अंदर राजनीतिक चर्चा में मशगूल थे तो छात्रों की एक टोली विभाग के बाहर बैठकर यहां के प्रत्याशियों पर विचार मंथन कर रही थी। उनके हाथ में कुछ दस्तावेज भी थे। यह पूछने पर कि क्या बातें चल रही हैं, छात्रों ने कहा कुछ नहीं बस प्रत्याशियों से संवाद करना चाहते हैं हम। बीए तृतीय वर्ष के प्रियांशु, पतंजलि, राहुल, अनुराग, पीयूष, अक्षय आदि ने बताया कि 25 मार्च को उन्होंने मलदहिया में आम आदमी पार्टी के कार्यालय जाकर उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह को संबोधित पत्र भी सौंपा। इसमें यह बात कही गई कि देश के ज्वलंत मुद्दों पर उनकी राय जानना चाहते हैं और सार्थक संवाद के जरिये उनका हल भी सामने लाना चाहते हैं। हालांकि छात्रों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि अब तक उनकी ओर से कोई प्रस्ताव नहीं आया।
प्रियांशु का कहना है कि प्रत्याशियों से वे युवाओं की समस्याओं के साथ ही समाज की हर उस समस्या पर बात करना चाहते हैं जो परिवेश को प्रभावित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें