एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बीएड में प्रवेश के लिए आफलाइन काउंसलिंग कल से

Varanasi Updated Fri, 06 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। बीएड में प्रवेश के लिए आफलाइन काउंसलिंग सात जून और आनलाइन काउंसलिंग 16 जून से शुरू होगी। इसके लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शिक्षा और समाज विज्ञान संकाय को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने बीएड की काउंसलिंग की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को सौंपी है। पहले चरण में 7 जून से आफलाइन काउंसलिंग होनी है। इसके लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से काउंसलिंग लेटर का प्रिंट निकालने के अलावा अन्य जानकारी ले सकेंगे। आनलाइन काउंसलिंग के लिए केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ती है। आन लाइन काउंसलिंग 16 जून से होनी है लेकिन अभी तक काशी विद्यापीठ में काउंसलिंग की तैयारी आधी-अधूरी है। काशी विद्यापीठ में शिक्षा और समाज विज्ञान संकाय में काउंसलिंग होगी। यहां अभी तक न तो कंप्यूटर लगे हैं और न ही अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. साहब लाल मौर्य ने बताया कि तैयारी चल रही है। आनलाइन काउंसलिंग झांसी से आए पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होगी। उधर, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सह राज्य समन्वयक प्रो. एसके काडिया ने बताया कि 7 से 15 जून तक आफलाइन और 16 जून से आनलाइन काउंसलिंग से जुड़ी सभी जानकारी जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें