एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सौतेले बाप ने किया बेटी से दुराचार

Varanasi Updated Wed, 30 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। सौतेले पिता ने 12 साल की पुत्री के साथ दुराचार किया। जुबां खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना मंडुवाडीह थाना क्षेत्र की है। पुत्री ने जब अपनी मां को आपबीती सुनाई तो उसने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह मंडुवाडीह थाने का वांछित अपराधी बताया गया। उस पर कई मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राजमिस्त्री का काम करने वाले आरोपी ने तीन साल पहले एक शादीशुदा महिला से नजदीकी बढ़ाई और फिर उसे पत्नी के तौर पर अपना लिया। महिला की दो बेटी और एक बेटा भी साथ रहने लगे। इस बीच, बड़ी बेटी की शादी बरेली में हो गई। पिछले 22 जुलाई को आरोपी छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छोटी बेटी को लेकर बरेली रवाना हुआ। वहां पहुुंचने के बाद 23 जुलाई को आरोपी उसे एक लॉज में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। इसके बाद वह उसे उसकी बहन के यहां लिवाकर गया। बहन को उसने आपबीती सुनाई। फिर 27 जुलाई को यहां वाराणसी में घर लौटने पर मां को बताया। बात खुलने पर राजमिस्त्री घर से फरार हो गया। मां ने मंडुवाडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म, धमकी एवं पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें