एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

काशी के विकास के साथ आस-पास के जिलों को भी करेंगे विकसित

Varanasi Updated Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। टूरिस्ट गाइड्स फेडरेशन ऑफ इंडिया(टीजीएफआई) का सत्रहवां दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 2 अगस्त से होटल रिवाटास में आयोजित है। इसका उद्घाटन सुबह 11 बजे केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीपद् नाइक करेंगे। यह जानकारी भारत पर्यटन के सहायक निदेशक मृत्युंजय मिश्र व गवर्नमेंट अप्रूव्ड टूरिस्ट गाइड्स एसोसिएशन(गाटगा) के अध्यक्ष डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से गुरुवार को रिवाटास होटल में पत्रकारों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें टूरिस्ट गाइड यह मांग करेंगे कि वाराणसी के साथ-साथ आस-पास के जिलों सोनभद्र, विध्यांचल, जौनपुर, गाजीपुर आदि को भी विकसित किया जाए। टीजीएफआई व गाटगा के सदस्यों ने बताया कि अधिवेशन में आमंत्रित मेयर से यह मांग की जाएगी कि सुबह 8 बजे से पहले शहर की सफाई कराई जाए।सहायक निदेशक भारत पर्यटन ने कहा कि गंगा की साफ-सफाई व प्रकाश सहित ऐसे दो दर्जन से ज्यादा प्रोजेक्ट बनाकर भेजे गए हैं। वक्ताओं ने बताया कि अधिवेशन में 17 यूनिट के 400 डेलिगेट्स शामिल होंगे। इसके साथ ही गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने के साथ ही बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त उपाय की मांग की जाएगी। पत्रकारवार्ता में नरेंद्र सिंह राठौर, डॉ. अजय कुमार सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें