एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

71 हजार के सापेक्ष 1.59 लाख आए फार्म

Varanasi Updated Wed, 08 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। सपा सरकार की समाजवादी पेंशन योजना का लाभ अब शीघ्र ही जिले के लोगों तक पहुंचेगा। ब्लाक और जिले स्तर पर आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच के बाद पात्रों की सूची का प्रकाशन अक्तूबर में होगा। इसके बाद फाइनल सूची शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के लिए शासन स्तर से जिले के लिए 71 हजार 568 लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष यहां आवेदकों की संख्या एक लाख 59 हजार 809 हैं। जो कि लक्ष्य से बहुत अधिक है। शासन के निर्देश पर इन आवेदनों में से पात्रों की छंटाई का काम गांवों में हुई खुली बैठकों के माध्यम से कराया गया है। इसकी सूची मंगलवार को समाज कल्याण विभाग में आ जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके यादव ने बताया कि अक्तूबर में पात्रों की सूची प्रकाशित की जाएगी। बताया कि फार्मों की आनलाइन फीडिंग का काम पूरा होने के बाद ब्लाक और जिला स्तर पर जांच की जाएगी। फिर खुली बैठकों से प्राप्त सूची में से छंटाई के आधार पर पांच प्रतिशत पात्रों की जांच ब्लाक स्तर पर होगी। इसके बाद जिले स्तर पर दो प्रतिशत पात्रों की जांच होगी। इसी आधार पर अंतिम सूची बनाकर शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें