एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

घायल मासूम का हाल जानने न नेता पहुंचे और न अधिकारी

Varanasi Updated Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकाप्टर देखने के फेर में छत की सीढ़ी से उतरते समय घायल हुए मासूम को शनिवार को भी होश नहीं आया। मासूम को लेकर पूरा परिवार परेशान है। इलाज में अब तक 50 हजार रुपये ज्यादा खर्च हो चुके हैं। परिवार का हाल जानने न तो कोई भाजपा नेता पहुंचा और न ही प्रशासनिक अधिकारी। सूत्रों की मानें तो पीएम ने प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी से मासूम के इलाज में संभव मदद करने को कहा था। पीएम की पहल के बाद भी मासूम की मदद को कोई आगे नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपुर के बड़ा लालपुर में शुक्रवार को पीएम का हेलिकॉप्टर देखने के लिए गांव के लोग ग्राम प्रधान आशा देवी के तीन मंजिला मकान की छत पर चढ़े थे। स्थानीय विजय शर्मा की पत्नी शीला देवी अपने दो बच्चों अंश (6) और अभिनव (2) के साथ सीढ़ी से उतर रही थी। इस दौरान अंश सीढि़यों से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हाल में पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडलीय चिकित्सालय ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। चांदमारी में सैलून चलाने वाले अंश के पिता विजय का कहना है कि बेटे को शनिवार की रात तक होश नहीं आया है। कोई नेता या अधिकारी हाल जानने नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें