एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अटूट है बॉलीवुड और काशी की दोस्ती

Varanasi Updated Sun, 05 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। यूं तो काशी की पांडित्य परंपरा की सारी दुनिया कायल है, पर यहां के लोगों की दोस्ती भी कमतर नहीं। बात जब बॉलीवुड की हो तो क्या कहने। हाल के दिनों में मशहूर अभिनेता आमिर खान ने तो चकिया के मूल निवासी और बनारस में टेम्पो चलाने वाले राम लखन उर्फ नथुनी से दोस्ती की मिसाल कायम की। अभिनेत्री मनीषा कोईराला उनसे कमतर नहीं, उन्होंने काली महाल निवासी हसन बानो से स्कूली जीवन में जो सखी का रिश्ता बनाया वह आज भी वैसे कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात तब की है जब मशहूर अभिनेता आमिर खान थ्री इडियट्स के प्रमोशन के लिए भेष बदलकर काशी की गलियों में घूम रहे थे। उस दौरान उनकी मुलाकात हुई चकिया के मूल निवासी राम लखन उर्फ नथुनी से जो काशी में रह कर टेम्पो चलाते हैं। आमिर ने नथुनी की टेंपो रिजर्व की और दो दिन तक शहर की गलियों और सड़कों पर घूमते रहे। तब नथुनी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि सिने स्टार उनका खास दोस्त बन जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ। उन्हीं दिनों टेंपो चालक ने आमिर को बनारसी पान खिलाया तो इस अभिनेता ने भी बेटे की शादी में आने का वायदा किया। ऐसे वादे तो रोज हुआ करते हैं लेकिन आमिर और नथुनी की दोस्ती आम नहीं थी। बॉलीवुड स्टार को जब नथुनी ने बेटे की शादी का न्योता दिया तो उन्होंने आने की हामी भरी। 25 अप्रैल को नथुनी के बेटे राजीव पासवान की शादी में आमिर ने बाराती बनकर अपना वायदा नहीं दोस्ती निभाई और एक सुखद एहसास करा गए।
मशहूर सिने तारिका मनीषा कोईराला और हसन बानो की दोस्ती करीब बीस साल से भी पुरानी है। 1980 से वसंत कन्या कालेज में दोनों ने एक साथ पढ़ाई की। समय ने करवट बदला, नेपाली बाला बॉलीवुड की स्टार बनीं लेकिन दोस्ती को बिसराया नहीं। अपनी शादी में मनीषा ने जिन खास लोगों को बुलाया उनमें यह सखी खास थीं। इतना ही नहीं जब हसन बानों ने बड़ी बहन की एक शाप के उद्घाटन के लिए मनीषा को बुलावा भेजा तो वह चार फरवरी को खुशी-खुशी बनारस आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें