एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संत रविदास की जन्मस्थली पर उमड़ेंगे अनुयायी

Varanasi Updated Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। संत रविदास की जयंती पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धन में देश-दुनिया भर से अनुयायियों का रेला उमड़ेगा। यहां लगने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी प्रांजल यादव और एसएसपी अजय मिश्र ने सोमवार को रविदास मंदिर के अलावा मेला क्षेत्र का जायजा लिया। अफसरों ने संत रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव जोगी राम के साथ प्रबंधों को लेकर मंत्रणा भी की। डेरा सचखंड बल्ल के गद्दीनशीन महंत निरंजन दास महाराज विशेष ट्रेन से अनुयायियों के साथ 24 फरवरी को यहां पहुंचेंगे। जयंती 25 फरवरी को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीर गोवर्धन में संत की जयंती मनाने के लिए रविदासिया धर्म के अनुयायी पहुंचने लगे हैं। पंजाब से पांच सौ से अधिक भक्त इस दिन सीर पहुंचे। इसी के साथ संत रविदास की जन्मस्थली गुलजार होने लगी है। जल्द ही इकतारा, खझड़ी बजाकर संत के भजनों पर नाचने वाले पुरुषों-महिलाओं की टोलियां भी पहुंचेंगी। रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव जोगी राम ने बताया कि अनुयायी पहुंचने लगे हैं। महंत निरंजन दास महाराज रविदास पार्क में 24 फरवरी की शाम संत की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर जयंती महोत्सव की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें