एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रेलर से दबकर कांस्टेबल की मौत

Varanasi Updated Sun, 17 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के भुवनेश्वर नगर कालोनी मोड़ पर दबकर कांस्टेबल त्रिलोकीनाथ सिंह (45) की मौत हो गई। वह ज्ञानवापी ड्यूटी करने जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रेलर समेत चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली के बलुआ निवासी त्रिलोकी नाथ सिंह पत्नी और बेटे के साथ भुवनेश्वर नगर कालोनी में किराए पर रहते थे। कुछ समय से उनकी ड्यूटी ज्ञानवापी में थी। रात बारह से सुबह आठ बजे तक उनकी ड्यूटी रहती थी। शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह घर से ज्ञानवापी के लिए निकले। भुवनेश्वर नगर कालोनी के मोड़ पर उनकी बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई। पुलिस की मदद से उन्हें सारनाथ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की दोपहर उन्हें मकबूल आलम रोड स्थित निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें