एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाएं : कुंजवाल

अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Wed, 13 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

 विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए कटिबद्ध है। सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। श्री कुंजवाल धौलादेवी ब्लाक के सोनासिलिंग में राजनीतिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को संबंधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने ग्रामीणों से दुग्ध उत्पादन के साथ ही मडुवा की खेती को बढ़ावा देकर जीवन स्तर ऊंचा उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में आ रही गिरावट चिंताजनक है। लोगों से उन्होंने हरेला पर्व पर घरों के आसपास अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने को कहा।


विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।  इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, ब्लाक प्रमुख पीतांबर पांडे, मोहन राम, पूरन बिष्ट, शेर सिंह, चंदन भैसोड़ा, शेर राम आर्या, दीवान सिंह बिष्ट, हरीश जोशी, कुंदन गैड़ा, खजान बोरा, प्रकाश भारतीय, धन सिंह, सतीश पंत, गणेश पांडे आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता खीमानंद पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें