एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डीएम ने एसई और ईई को धारा 133 के नोटिस जारी किए

अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 20 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अल्मोड़ा। प्रशासन के प्रयासों के बावजूद नगर की सड़कों के किनारे मिट्टी के ढेर लगाने की प्रवृति पर रोक नहीं लगने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाते हुए इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता और एनएच के अधिशासी अभियंता को धारा 133 के तहत नोटिस जारी कर दिए हैं। डीएम ने कहा है कि निश्चित समय पर मिट्टी के ढेर नहीं हटने पर दोनों अभियंताओं के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 188 के तहत मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी। जिसमें दोषी पाए जाने पर दो साल तक की सजा का प्राविधान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नगर के आसपास की प्रमुख सड़कों में लोग रात में कई स्थानों पर ट्रकों से मिट्टी लाकर ढेर लगा देते हैं। जनता ने इस बारे में कई बार जिलाधिकारी से भी शिकायत की। बीते दिनों जिलाधिकारी ने इसे रोकने के लिए एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी को भी निर्देश दिए। इन अधिकारियों ने भी इसके लिए कई बार रात में गश्त की, लेकिन फिर भी कई लोग चोरी छिपे मिट्टी डाल देते हैं जिससे सड़कें सिकुड़ती जा रही हैं। खास तौर पर पर्यटन सीजन के समय कई स्थानों पर इस कारण जाम भी लग रहा है। अब जिलाधिकारी ने इस मामले को लेकर सख्त रवैया अपनाते हुए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता और एनएच के अधिशासी अभियंता को धारा  133 के तहत नोटिस जारी कर दिए हैं। 

जिलाधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि नोटिस मिलने के बाद दोनों अभियंताओं ने शपथ पत्र देकर  मिट्टी हटाने के लिए समय मांगा है। डीएम ने कहा है कि निश्चित समय पर  मिट्टी के ढेर नहीं हटने पर दोनों अभियंताओं के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 188  के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिसमें दोषी पाए जाने पर दो साल तक की सजा का प्राविधान है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि मिट्टी जमा करने के लिए करबला के पास और केंद्रीय विद्यालय परिसर में स्थान चिन्हित किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग इन स्थानों पर मिट्टी डालने के बजाय चोरी छिपे सड़कों के किनारे ढेर लगा देते हैं। पकड़े जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें