अमरोहा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने यूनिफार्म वितरण में एनपीआरसी पर हुई कार्रवाई के विरोध में संकुल प्रभारी पद से सामूहिक इस्तीफे की धमकी दी है। स्पष्ट कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ, तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
रविवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ एवं प्राथमिक शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक वासुदेव तीर्थस्थल पर हुई। इसमें यूनिफार्म खरीद में शिक्षकों पर की गई कार्रवाई का विरोध जताया गया। नरेश कौशिक ने कहा कि यूनिफार्म वितरण में शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा कार्यालय में अभिलेख मंगाकर मनमाने ढंग से चेक किए जा रहे हैं। लक्ष्मण सिंह ने चेतावनी दी कि शिक्षकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में सभी शिक्षक संकुल प्रभारी पद से सामूहिक रूप से तीन दिसंबर तक इस्तीफा देंगे। विभागीय दफ्तरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डीए भुगतान की मांग की गई। अध्यक्षता जितेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन जगत सिंह ने किया। जितेंद्र यादव, रफीउल हसन, महेंद्र सिंह, संजीव सिरोही, विवेक शर्मा, विवेक चौधरी, पवन वीर, अजित कुमार, सर्वेश कुमार, धीरपाल, हनीफ खां, आदित्य, तनवीर हसन, महेंद्र पाल, वृह्मपाल, हरकेश सिंह, हरपाल सिंह, टीकाराम, सतवीर सिंह, अखिलेश, राकेश आदि रहे।