एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बारह करोड़ से जगमग होगा अमरोहा

Amroha Updated Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। अंधाधुंध बिजली कटौती से निजात मिलने की आस जगी है। शासन के निर्देश पर बिजली विभाग ने जिले की तीनों तहसील में अलग-अलग फीडर की कवायद तेज कर दी है। यानि अब ओवरलोड के चलते लो वोल्टेज से नहीं जूझना पड़ेगा। योजना के तहत दस एमवीए के नए बिजलीघरों का निर्माण होगा। अफसरों ने कागजी कार्रवाई के साथ जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम बिजली की समस्या को लेकर इन दिनों खासा गंभीर है। ओवरलोड की समस्या से जूझ रहे बिजलीघरों का लोड कम करने तथा बिजली चोरी की रोकथाम के लिए रोज नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर कारपोरेशन ने ग्रामीण अंचल के बाद अब तहसील स्तर पर अलग फीडर करने की मुहिम छेड़ दी है। जिले की सदर तहसील के साथ हसनपुर तथा मंडी धनौरा में बारह करोड़ की लागत से दस-दस एमवीए के बिजलीघरों का निर्माण कराया जाएगा।
बताते चलें कि अब तक बिजली विभाग तहसील केंद्र के बिजलीघरों से ही ग्रामीण अंचल में बिजली आपूर्ति करता है। लेकिन इन नए बिजलीघरों के निर्माण के बाद फीडर से सिर्फ तहसील केंद्र को ही सप्लाई मिलेगी, जबकि पुराने बिजलीघरों से ग्रामीण अंचलों को रोशन किया जाएगा। विभागीय अफसरों ने बिजलीघर के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें