एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्कार्पियो लूटकर चालक की गर्दन रेती

Amroha Updated Sat, 09 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अनरोहा/नौगावां सादात। अज्ञात बदमाशों ने कस्बे से बुकिंग के बहाने चालक की गर्दन रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और स्कार्पियो लूटकर फरार हो गए। चांदपुर पुलिस ने ईख के खेत में ड्राइवर की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में किराए पर स्कार्पियो चला रहा नई बस्ती निवासी बुंद का पुत्र शाकिर (26) अशरफ को कुछ लोग गुरुवार को बुकिंग पर बिजनौर जनपद के रवाना ताजपुर ले गए थे। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों की बेचैनी बढ़ गई और सुबह नौगावां थाने सूचना दे दी। उधर, शुक्रवार सुबह चांदपुर (बिजनौर) कोतवाली पुलिस ने इस्लाइलपुर के जंगल में नूरपुर-चंादपुर रोड पर लिंक रोड पर ठीक किनारे ईख के खेत में गर्दन कटी लाश बरामद करके मृतक की खोजबीन शुरू कर दी।
मृतक को देख हाल ही में तबादले पर गए कोतवाली में ही तैनात एसआई संजय धीर ने मृतक के अमरोहा जनपद के होने की आशंका जता सीमावर्ती थानों को मैसेज फ्लैश करा दिया और मोबाइल में फोटो लेकर नौगावां थाने पहुंचा। यहां परिजनों ने शाकिर की शिनाख्त कर ली। बेहाल परिजनों ने चांदपुर दौड़ लगा दी। देर रात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मोहल्ले के ही एक युवक को हिरासत में ले लिया है। चांदपुर कोतवाली प्रभारी के मुताबिक स्कार्पियो बरामद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें