एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हाईवे पर एसिड केमिकल रिसाव, भगदड़

Amroha Updated Sat, 15 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गजरौला। एक फैक्ट्री के प्लांट में जाने के लिए आए एसिड के टैंकर में केमिकल के रिसाव से हाईवे पर भगदड़ मच गई। आनन-फानन में पहुंचे फैक्ट्री के आला अफसरों की मौजूदगी में सेफ्टीविभाग की टीम ने रिसाव बंद करने की कोशिश की। सफलता नहीं मिलने और भीड़ बढ़ती देख टैंकर को प्लांट में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रोड हाईवे पर स्थित एक फैक्ट्री में केमिकल उत्पादित किया जाता है। मेन हाईवे पर ही फैक्ट्री से सटा हुआ केमिकल प्लांट भी है। शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे यहां प्लांट में जाने के लिए खड़े रावल एसिड प्राइवेट लिमिटेड के एसिड के टैंकर से अचानक केमिकल का रिसाव होने लगा। कुछ मिनट बाद आसपास धुंध छा गई। सूचना मिलने पर फैक्ट्री के यूनिट हेड आदि भी मौके पर जा पहुंचे। सेफ्टी विभाग को भी बुला लिया गया। यहां रक्षाकवच पहने एक कर्मी ने रिसाव बंद करने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, हाईवे पर भीड़ बढ़ती देख टैंकर को प्लांट में ले जाया गया। प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे सामान्य घटनाक्रम बताया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें