एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हाईवे पर डीसीएम और टैंकर भिड़े, 12 घायल

Amroha Updated Sun, 07 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गजरौला(अमरोहा)। हाईवे पर डीसीएम टोयटा और टैंकर के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में तीन महिलाओं, पांच बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत अधिक गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को यह हादसा सुबह साढ़े नौ बजे हाईवे पर सीओ आफिस के सामने फ्लाईओवर की ढाल पर हुआ। दिल्ली की दिशा में जा रही डीसीएम टोयटा को सामने से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं डीसीएम चालक राकेश पुत्र महेश राम निवासी मधुबनी, सीताबनी (बिहार) के साथ ही विनोद वर्मा पुत्र शिवदत्त वर्मा निवासी शाहजहांपुर, हाल निवासी दिल्ली बुरी तरह घायल हो गए। इनके अलावा डीसीएम के पिछले हिस्से में बैठे प्रदीप वर्मा, संजय वर्मा, रेखा वर्मा, कमला देवी, राखी वर्मा और पांच बच्चों को भी चोटें आईं। सभी घायलों को एंबुलेंस चालक भूरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद राकेश और विनोद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें