अमरोहा। नौगावां सादात बिजलीघर पर तैनात जेई सुरेश वर्मा को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी देने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और जेई को गोली से उड़ाने की धमकी मिली है। जोया में फुं का ट्रांसफार्मर तुरंत नहीं बदलने पर कलक्ट्रेट बिजलीघर पर तैनात जेई को दी गई धमकी से महकमे में भूचाल आ गया। कॉल करने वाले ने खुद को बड़ा नेता बताया। जेई राजवीर कटारिया के मुताबिक जोया के चौधरियान में 250 के वी का ट्रांसफार्मर बिजली गिरने से फुंक गया था। आपूर्ति सुचारु कराने को पुराना ट्रांसफार्मर हटवा दिया। जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाते हुए आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। आरोपी फोनकर्ता से भी यही बात कही थी कि उसने तुरंत ट्रांसफार्मर नहीं लगाने पर सुबह का सूरज नहीं देख पाने और गोली से उड़ाने की धमकी दी। शिकायत विभागीय व पुलिस अधिकारियाें से की है। खान चंद्र गौतम, एक्सईएन ने बताया कि मामला जानकारी में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस अधिकारियों की जाएगी।