एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पशु तस्करों के खिलाफ शुरू करें आंदोलन : कल्याण सिंह

Amroha Updated Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। हसनपुर के गांव में प्रतिबंधित पशु के कटान और उसके बाद मुकदमे में हीलाहवाली की शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री एंव भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्याण ने जिलाध्यक्ष को पशु तस्करों के खिलाफ आंदोलन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिलाध्यक्ष को गुरुवार से कलक्ट्रेट पर धरना और गिरफ्तारी देने के निर्देश दे डाले। कल्याण ने पूरे आंदोलन की कमान पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य जयप्रकाश तोमर को सौंपते हुए खुद भी अमरोहा आने की हामी भर दी है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, पिपलौती कलां के ग्रामीणों ने फोन मिलाकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण से पूरे मामले की शिकायत की। ग्रामीणों की बात सुनकर कल्याण ने भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी को लाइन पर ले लिया। स्पष्ट निर्देश दिए कि तस्करों की गिरफ्तारी होने तक कल 22 अगस्त से कलक्ट्रेट पर डीएम के दफ्तर के सामने दरी बिछाकर बैठ जाएं। बाद में दूरभाष पर अमर उजाला से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि जयप्रकाश तोमर को पशु तस्करी के खिलाफ आंदोलन की कमान सौंपकर रात में ही मुख्यालय रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें