एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

84 कोसी परिक्रमा पर जनपद में भी हलचलें तेज

Amroha Updated Sun, 25 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा को लेकर देशभर में चल रही हलचल के बीच जनपद में भी माहौल खासा गरम है। हालांकि 31 अगस्त को अपनी बारी के इंतजार में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता अग्रिम आदेशों को लेकर हाईकमान की तरफ कान लगाए हैं। लेकिन इन्हें कूच करने से रोकने का पुलिस व प्रशासन भी सक्रिय होता जा रहा है। स्थिति यह है कि संगठन और उनके कार्यकर्ताओं की हर गतिविधि पर खुफिया नजरें रखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश व प्रदेश में कोसी परिक्रमा को लेकर भले ही सियासत गरम हो। लेकिन जनपद में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए शरारती तत्वों और अफवाह फैलाने वाले संदिग्धों की निगरानी बढ़ा दी गई है। संदिग्ध स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाते हुए पुलिस ने निगाहें अब गली मोहल्लों में छिपे हिंदू संगठनों के सक्रिय कार्यकर्ताओं और उनकी गुपचुप मीटिंग पर गड़ा ली हैं। उनकी हर गतिविधि पर निगाहें लगी हैं। आने जाने से लेकर फोन कॉल्स पर पुलिस और खुफिया तंत्र के कान लगे हैं।
इधर, नाम न छापने की शर्त पर विहिप, बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं ने साफ कर दिया है कि कल से होने वाली 84 कोसी परिक्रमा के साथ साथ वहां से मिलने वाले आदेश अथवा निर्देशों के मुताबिक ही अयोध्या कूच का फैसला अंतिम क्षणों में लिया जाएगा। फिलहाल उत्साहित कार्यकर्ताओं की टोलियां तैयार की जा रही हैं। हमारी निगाहें और कान नेतृत्व के अग्रिम आदेशों पर टिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें