एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सैदनगली और आदमपुर के सोलह लोगों पर गुंडा एक्ट

Amroha Updated Sun, 15 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। पुलिस-प्रशासन ने सैदनगली और आदमपुर के 16 अपराधियों को गुंडा एक्ट में निरुद्घ किया है। पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में खलबली मची हुई है। बीते दिन हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के 18 अपराधियाें पर कार्रवाई की जा चुकी है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदनगली पुलिस ने आतंक का पर्याय बने जीशान पुत्र ताहिर, लईक पुत्र नन्हे, ताहिर पुत्र भोला व जुबैर पुत्र भोला निवासी ग्राम फत्तेपुर देव तथा शीषपाल पुत्र कन्हैया, मिंटू व संजय पुत्रगण शीषपाल, नाजिम पुत्र छुट्टन, शब्बीर व छुट्टन पुत्र वहीद, आबिद पुत्र नन्हे निवासी ग्राम पटुशल पर गुंडा घोषित किया है।
वहीं, आदमपुर थाना पुलिस ने नरेश पुत्र प्रकाश निवासी काई मुस्तकम, टेकचंद पुत्र चंदन निवासी ग्राम गरगठा, नरेश व महेश पुत्रगण रामकुमार निवासी ग्राम सातलपुर तथा गेंदा पुत्र बदलू निवासी ग्राम सातलपुर पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि उक्त सभी आपराधिक वारदातों में लिप्त है। जनता में आतंक फैलाने के कारण इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। सभी थानाध्यक्षों के क्षेत्र मेंआपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगोंको चिंह्ति करने के निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें