अमरोहा। मुरादाबाद जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर एवं पूर्व सभासद की मुश्किलें खत्म होने के नाम ले रहीं। जानलेवा हमले में दो बेटों की फरारी से घर की कुर्की के हालात पैदा हो गए हैं। पुलिस ने अदालत में 82 की कार्रवाई कर नोटिस चस्पा कर दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला कटकुई में बीती 23 अगस्त की रात में छात्र मोईन के सरेराह गोली मार दी गई थी। घायल युवक के पिता ने इस केस में पूर्व सभासद इंतजार उर्फ छंगा और उसके दो बेटे आरिफ और आसिफ के खिलाफ मुकदमा कायम कराया था।
हंगामा होने पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर छंगा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जबकि आरोपी बेटे अभी फरार चल रहे हैं। विवेचक अशोक कुमार ने अदालत में धारा 82 की कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। बताया कि घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है। मोहलत पूरी होने पर धारा 83 यानी कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।