एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर छात्रा ने जान दी

Amroha Updated Thu, 20 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कैलसा (अमरोहा)। बड़े भाई के डांटने से नाराज छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर डिडौली थाना क्षेत्र के गांव डयोढ़ी वाजिदपुर निवासी रामकिशोर की 17 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी को मंगलवार को उसके बड़े भाई ने किसी बात पर डांट दिया था। बुधवार को भाई से नाराज पूनम ने खेत पर जाने का बहाना कर घर से निकल आई। और चककालीलेट और मोड़ीजट के बीच खंभा नंबर 17-18 के बीच दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली लाइन पर किसी ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। मौत की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। ननहेड़ा पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों की मांग पर शव परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि मृतका पूनम डयोढ़ी वाजिदपुर के किसान इंटर कालेज में इंटर की छात्रा थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें