एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रेमिका ने बुलाया तो नोएडा से दौड़ा आया

Amroha Updated Mon, 24 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कैलसा (अमरोहा)। सिर्फ मोबाइल पर बातचीत में नोएडा का छात्र कैलसा की एक लड़की को दिल दे बैठा। प्रेमिका की न कभी सूरत देखी और न ही पता पूछा, प्रेमिका ने बुलाया तो दौड़ा चला आया। आधी रात में बार्डर पर घूमते हुए पुलिस ने पकड़कर सिर पर सवार इश्क का भूत उतार दिया। परिजनों को बुलाने के बाद खूब डांट पिलाई और दोबारा न आने की नसीहत देकर छोड़ दिया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा के एक इंस्टीट्यूट में पालीटेक्निक के छात्र की मोबाइल पर एक लड़की से बातचीत होती है। जो, खुद को कैलसा क्षेत्र का बताती थी। बस इसी बातचीत के दरमियान छात्र को प्यार हो गया। शनिवार को युवती ने मिलने का झांसा देकर कैलसा बुलाया तो युवक परिजनों को बताए बगैर आ गया। यहां पहुंचने पर उसने कॉल की तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। जिसके खुलने के इंतजार में घूमते-घूमते रात हो गई। रात्रि करीब दो बजे गश्त पर निकली पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। चौकी लाकर पूछताछ में खुलकर आई इस कहानी पर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। रविवार को सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने बेटे की दीवानगी की पूरी दास्तां सुनाकर रवाना कर दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें